हंसडीहा पहुंचीं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, कार्यकर्ताओं से मिलकर सुनीं समस्याएं
दुमका, जून 20 -- हंसडीहा प्रतिनिधि। झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह राज्यसभा चुनाव के बाद महगामा जाने के क्रम में हंसडीहा पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली तथा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत हुईं। हंसडीहा पहुंचने पर कांग्रेस जिला महासचिव राजीव जायसवाल, पिंटू अंसारी और प्रभाकर मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली समेत अन्य विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं और मांगों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- रामगढ़ पहुंचीं मंत्री दीपिका पांडेय का ब्राह्मण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.