दुमका, फरवरी 28 -- हंसडीहा प्रतिनिधि। हंसडीहा स्थित पंचायत सचिवालय में शनिवार को पंचायत की मुखिया आशा हेमब्रम के नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र के विकास एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पंचायत के गणमान्य लोग, ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया आशा हेमब्रम ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई है। मुखिया ने हंसडीहा हटिया में व्याप्त साफ-सफाई की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि किसान एवं सब्जी विक्रेता बाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.