दुमका, जुलाई 1 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग पर बढ़ेत के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार मारुति सुजुकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कार में लगे एयरबैग समय पर खुल जाने के कारण कार सवार दंपती की जान बच गई और वे गंभीर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना के अवर निरीक्षक जिम्मी हांसदा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायल दंपती को एंबुलेंस के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए दुमका भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार (संख्या जेएच 10 सीजेड 7911) को जब्त कर थाना ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक रवि कुमार मंडल अपनी पत्नी के साथ धनबाद से...