दुमका, मार्च 15 -- हंसडीहा। हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसडीहा-गोड्डा रेल लाइन पर शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव बरामद किए गए। दोनों की मौत ट्रेन से कटकर होने की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार हंसडीहा थाना क्षेत्र के बभनखेता और चोरबटीया गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि दोनों शव करीब एक किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले। घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, जबकि दूसरे की पहचान बिहार के बांका जिला अंतर्गत बौसी थाना क्षेत्र के खिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.