हंसकेर की महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास
गढ़वा, जून 10 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के हंसकेर गांव निवासी रहमान अंसारी की पत्नी अजमेरुन बीवी बुधवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अजमेरुन किस बात को लेकर कीटनाशक खाई है इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि जब चावल में रखे हुए कीटनाशक को देखने गया तो उसमें रखा कीटनाशक नहीं मिला। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.