नई दिल्ली, मई 10 -- हंता वायरस के प्रकोप से प्रभावित डच झंडे वाला MV Hondius जहाज स्पेन पहुंच गया। इस जहाज पर 150 लोग सवार थे, जिसमें दो भारतीय भी थे। हंता वायरस के प्रकोप को देखते हुए, जहाज को स्पेन के कैनरी द्वीप समूह के किनारे से कुछ दूरी पर लंगर डालकर रोक दिया गया। जहाज पर सवार यात्रियों को डब्ल्यूएचओ और स्पेनिश अधिकारियों द्वारा तय किए गए प्रोटोकॉल के अनुसार जहाज से उतारा गया। मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि जहाज पर सवार दो भारतीय नागरिक स्वस्थ और लक्षण-मुक्त हैं। ये दोनों भारतीय नागरिक पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं। स्पेनिश नेशनल सेंटर फॉर इमरजेंसी मॉनिटरिंग एंड कोऑर्डिनेशन (CENEM) से मिली जानकारी के अनुसार, क्रू सदस्य के तौर पर यात्रा कर रहे इन दोनों भारतीय नागरिकों को नीदरलैंड्स भेज दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.