हंता वायरस को लेकर भारत भी हुआ अलर्ट, जान लीजिए लक्षण; शिप पर सवार दो भारतीयों की क्या हालत?
नई दिल्ली, मई 8 -- Hantavirus News: दुनियाभर में कोरोना वायरल की तबाही के बाद अब एक नए वायरस ने खलबली मचा दी है। हंता वायरस के नाम से जाने जाने वाले इस वायरस को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। डच क्रूज शिप 'एमवी होंडियस' से संक्रमण फैलने के बाद इस वायरस ने अब तक 3 लोगों की जान ले ली है और कई देशों में इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब भारत सरकार भी इसे लेकर अलर्ट हो गई है और एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निगरानी के कड़े निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, क्रूज शिप पर अब तक हंता वायरस के 8 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें से 5 की पुष्टि हो चुकी है। इस संक्रमण की चपेट में आने से अब तक तीन यात्री दम तोड़ चुके हैं। मई के पहले सप्ताह में यह खबर सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.