नई दिल्ली, मई 8 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता दुनिया में हंता वायरस के संक्रमण की दस्तक शुरू होने के साथ ही भारत का स्वास्थ्य मंत्रालय भी सक्रिय हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति पर बारीकी से निगाह रखे हुए है। नीदरलैंड के निकट जिस क्रूज एमवी होंडियस में हंता वायरस के संक्रमण के मामले आए हैं, उसमें दो भारतीय भी मौजूद हैं। यह भी पढ़ें- हंता की चपेट में आए क्रूज पर सवार लोगों में दो भारतीयसरकारी सूत्रों की जानकारी सरकारी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी), इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी), विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और दूसरी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर बदलती स्थिति पर नजर रख रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इंटरनेशनल हेल्थ रेगुलेशन (आईएचआर) फ्रेमवर्...