गंगापार, मई 11 -- आशा निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बीरापुर धनजैया परिसर में 14 मई को सुबह 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। उक्त मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट, रिलायंस, एमआरएफ टायर, याज़ाकी इंडिया, टीवीएस मोटर्स, पीपल मंत्रा आदि द्वारा लगभग 1000 रिक्त पदों पर चयन की कार्रवाई की जाएगी। रोजगार मेले में जूनियर हाईस्कूल, हाई स्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक उत्तीर्ण आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की छत्रपति छाया पति के साथ प्रतिभाग़ कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- चम्पावत में 16 मई को लगेगा रोजगार मेला यह भी पढ़ें- सरायकेला में रोजगार मेला का आयोजन 13 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...