गंगापार, फरवरी 24 -- हंडिया, हिन्दुस्तान संवाद। बदलते मौसम में कुत्ते भी आक्रामक हो गए हैं। सार्वजनिक जगह तथा सड़कों पर आवारा कुत्ते लोगों की जान जोखिम में डाल दे रहे हैं। हंडिया सीएचसी में मंगलवार की 430 की ओपीडी में आए 75 से अधिक लोगों ने रैबीज का इंजेक्शन लगवाया। इसी तरह इस मौसम में सर्दी, बुखार, सिर दर्द, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों की भरमार रही। चिकित्सकों की संख्या कम होने से रोगी घंटा भर नंबर लेकर बैठे रहे। ब्लड जांच की प्रक्रिया भी ठीक न होने से रोगी काफी परेशान नजर आए। अधीक्षक डॉक्टर आनंद सिंह ने बताया कुल 430 की ओपीडी रही जिसमें 75 से अधिक लोगों को रैबिज का इंजेक्शन लगवाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...