चतरा, अगस्त 18 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज थाना क्षेत्र के चतरा-डोभी मुख्य मार्ग स्थित देवरिया गांव के समीप सोमवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामगढ़ के 45 वर्षीय सुनील रविदास के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील रविदास अपनी मोटरसाइकिल से पत्नी से मिलने बिहार के डोभी थाना क्षेत्र के बहेरा गांव जा रहे थे। उनकी पत्नी बिहार में शिक्षिका हैं। देवरिया गांव के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक अपाचे मोटरसाइकिल ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दास सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दास को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दि...