हंटरगंज में शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़
चतरा, मई 27 -- चतरा, संवाददाता। उपायुक्त रवि आनंद के निर्देशानुसार आगामी बकरीद पर्व को देखते हुए जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग द्वारा हंटरगंज थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के क्रम में पांडेयपुरा ओपी अंतर्गत गेंजना गांव में छापेमारी कर अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक घर से स्पिरिट में कैरेमल एवं एसेंस मिलाकर नकली विदेशी शराब तैयार किए जाने का खुलासा हुआ। जांच के दौरान यह पाया गया कि तैयार शराब को विभिन्न नामी ब्रांड की बोतलों में भरकर उस पर नकली लेबल एवं होलोग्राम लगाकर बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही थी।छापेमारी के दौरान टीम द्वारा 72 बोतल (लगभग 27 लीटर) बोतलबंद विदेशी शराब, रॉयल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.