चतरा, अगस्त 23 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज हाई स्कूल के परिसर में शनिवार को शहीद मुनेश्वर सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। शहादत दिवस की शुरुआत शाहिद मुनेश्वर सिंह के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। सहायक अध्यापक संघ के संरक्षक शंभू यादव ने शहादत दिवस को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद मुनेश्वर सिंह झारखंड के पारा शिक्षक आंदोलन के अग्रणी योद्धा थे। साथ ही उन्होंने बताया कि 22 अगस्त 2007 को रांची में वेतनमान की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे पारा शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। सहायक अध्यापक उनकी शहादत को कभी भूल नहीं सकते। शहादत दिवस के रूप में मनाते हैं और उनके वेतनमान के सपने को पूरा करने का संकल्प को पूरा होने तक उनके आंदोलन को जारी रखेंगे। इस अवसर पर सहायक अध्यापक स...