हंटरगंज में भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन 12 को
चतरा, जून 6 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी के द्वारा 12 जून को अंचल और प्रखंड कार्यालय के समीप एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जना है। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से केन्द्र के भाजपा सरकार में कमर तोड़ महंगाई, भ्रष्टाचार, लूट, घूसखोरी, बेरोजगारी के प्रति विरोध प्रकट किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में किसान, महिलाये, मजदूर नौजवानों एवं छात्र-छात्राये अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रदर्शन को सफल बनाने का काम करेंगे। इसकी जानकारी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी जिला मंत्री राजकुमार यादव एवं जिला किसान काउंसिल रामदेव सिंह के द्वारा दिया गया है। यह भी पढ़ें- अपराध और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगा राजद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.