चतरा, मार्च 6 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के और गेरुआ गांव में बाइक पलटने से 32 वर्षीय आशुतोष कुमार की मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। आशुतोष बाइक से कहीं गया था। परिजनों के अनुसार, रात 10 बजे तक उनसे बात भी हुई थी कि वे घर लौट रहे हैं। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने गांव के देवी मंडप के पास उसे मृत अवस्था में देखा। वहीं दुर्घटनाग्रस्त होकर पड़ी थी। हादसे में मृतक का चेहरा क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे औरु गेरुआ गांव में मातम पसरा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.