हंटरगंज में बाइक पलटने से चालक गंभीर, रिम्स रेफर
चतरा, जून 30 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज शेरघाटी मार्ग स्थित जजलो गांव के समीप मंगलवार की सुबह मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो कर पलट जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति खुट्टीकेवाल खुर्द पंचायत के बोदिया डाहा गांव के नवल किशोर सिंह का 40 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। जहां घायल का प्राथमिक उपचार किया गया। सर और पैर में गंभीर चोट लगने से घायल का बेहोशी के हालात में होने के कारण बेहतर इलाज हेतु गया रेफर कर दिया गया। जहां से स्थिति गंभीर रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परवीन कुमार जबड़ा गांवों सुबह में मजदूर खोजने गए थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.