चतरा, जुलाई 14 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के झिकटिया गांव का एक मजदूर तमिलनाडु से घर आने के क्रम में पिछले तीन दिनों से लापता था। झिकटिया गांव के उमेश यादव तमिलनाडु से अपने घर आने के लिए चार दिन पूर्व निकला था। तीन दिन पहले उमेश यादव ने फोन कर अपने परिजनों को बताया था कि चेन्नई से वह रांची ट्रेन से पहुंच चुका है। रांची पहुंचने की जानकारी देने के बाद उमेश यादव का फोन ऑफ आने लगा। रांची पहुंचने के एक दिन बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन फोन ऑफ होने के कारण उससे संपर्क नहीं हो पाया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: आसनसोल के युवक का मोबाइल टाटा में चोरी जब दूसरे दिन भी मजदूर उमेश यादव अपना घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी और उसके खोजबीन में जुट गए। इस खोजबीन के दौरान परिज...