चतरा, अगस्त 11 -- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) झारखंड राज्य किसान सभा, झारखंड खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन और सीटू के संयुक्त बैनर तले हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के समक्ष सोमवार को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने लाल झंडा के बैनर तले केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा(माले) हंटरगंज-चतरा जिला समिति और हंटरगंज पाण्डेयपुरा शाखा के पदाधिकारियों ने किया। यह भी पढ़ें- सीटू ने मजदूरों के साथ प्रदर्शन कियाप्रदर्शन की समाप्ति धरना का समापन केंद्र सरकार के नाम सीओ को 13 सूत्री मांग पत्र सौंप कर किया। 13 सूत्री मांगों में खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास की गारंटी, सम्मानजनक रोजगार, न्यूनतम मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मांगे शामिल है।...