चतरा, अप्रैल 9 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज में थाना प्रभारी प्रभात कुमार और अंचलाधिकारी ऋतिक कुमार के नेतृत्व में बुधवार की रात को अवैध बालू उठाव और उत्खनन के विरुद्ध कई बालू घाट पर छापामारी अभियान चलाया गया। इस दौरान हंटरगंज के धरधारा रोड से बालू लदे दो ट्रैक्टर को जप्त किया गया। छापामारी दल को देख दोनों ट्रैक्टरों के चालक ट्रैक्टर को सड़क पर खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। दोनों ट्रैक्टरों को जप्त कर थाना लाया गया है। बालू लगे जब ट्रैक्टर के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर दिया गया है। दोनों ट्रैक्टर पर 100-100 सेफ्टी बालू लदा हुआ पाया गया। हंटरगंज में पुलिस प्रशासन के द्वारा अवैध बालू उठाव के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद बालू माफिया बाज नहीं आ रहे हैं।लगातार नदी से बालू उठाव किया जा रहा है। जप्त किए ग...