चतरा, दिसम्बर 5 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज बीडीओ निखिल गौरव कमान कक्षप को चतरा डीसी कृतिश्री के द्वारा उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। गुरुवार को चतरा समहरनालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में डीसी के द्वारा बीडीओ को सम्मानित किया गया। मनरेगा योजना के तहत आंगनबाड़ी शेड निर्माण कार्य में बीडीओ के द्वारा जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर यह सम्मान डीसी के द्वारा दिया गया है। बीडीओ को सम्मानित किए जाने पर प्रखंड कर्मियों में काफी उत्साह है। साथ बीडीओ को हंटरगंज प्रमुख ममता कुमारी, पंचायत समिति सदस्य रीता देवी, कमलेश कुमार यादव सहित अन्य कई लोगों ने बधाई दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.