हंटरगंज के मजदूर की दिल्ली में मौत
चतरा, मई 9 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव निवासी नेपाली महतो का 25 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार की मौत दिल्ली में गुरुवार की देर शाम काम के दौरान फैक्ट्री में गिरने से हो गयी। परिजनों ने बताया कि दिल्ली के नरेला दाल फैक्ट्री में वह मजदूरी का काम करता था। इसी दौरान मशीन के पास वह गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री के मालिक ने उसे दिल्ली अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के चित्रकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है। वह अपने घर का इकलौता कमाओ व्यक्ति था। उसके शव को गांव लाया जा रहा है। वह दो मई को ही काम करने दिल्ली गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.