चतरा, दिसम्बर 9 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के लूटा, फटा, मुरैनवा, कोलवा गांव में हंटरगंज पुलिस और वन विभाग के द्वारा अफीम उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा संदीप सुमन के द्वारा किया गया। इस दौरान लुटा, फटा, कोलवा और मुरैनवा गांव में वन भूमि और गैरमजरूआ भूमि पर लगे तीन एकड़ पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया। पोस्ता की खेती को हंटरगंज पुलिस और वन विभाग के कर्मी ने लाठी डंडे से पीट कर किया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि पोस्ता खेती करने वाले को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। हिदायत देने के बावजूद भी पोस्ता खेती करने वाले लोगों के मंसूबे पर पानी फेर दिया जाएगा। किसी भी कीमत पर क्षेत्र में पोस्ता की खेती नहीं होने दिया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.