हंटरगंज का युवक चेन्नई से लापता, पिता ने थाने में दिया आवेदन
चतरा, अगस्त 21 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के उरैली गांव के एक युवक के चेन्नई से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। युवक पिछले चार दिनों से गायब है। परिजनों ने हंटरगंज थाना में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाया है। लापता युवक उरैली गांव के इंद्रदेव मिस्त्री का पुत्र जयराम कुमार है। इस संबंध में जयराम कुमार के पिता इंद्रदेव मिस्त्री ने हंटरगंज थाना को दिए आवेदन में बताया है कि उनका पुत्र जयराम कुमार मजदूरी करने के लिए चेन्नई गया था। पिता ने बताया कि चार दिन पूर्व जयराम ड्यूटी के बाद अपने डेरे पर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते से ही गायब हो गया। इसके बाद वह न तो अपने डेरे पर पहुंचा और न ही घर आया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। उसके साथ काम करने वाले साथियों से भी संपर्क किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। अचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.