मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जदयू जिलाध्यक्ष का चुनाव रविवार को हंगामे के कारण स्थगित करना पड़ा। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला जदयू और जिला महानगर इकाई अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें महानगर अध्यक्ष का चुनाव तकनीकी कारणों से स्थगित हो गया। वहीं, जदयू जिलाध्यक्ष का चुनाव हंगामे और तोड़फोड़ के कारण टालना पड़ा। पार्टी की ओर से बनाए गए निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार चौधरी और चुनाव पर्यवेक्षक राम प्रवेश पासवान ने चुनाव स्थगित करते हुए मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष के पाले में डाल दिया। चुनाव के दौरान हंगामे और मारपीट की आशंका देखते हुए किसी ने स्थानीय थाने को सूचना दे दी। इसपर एसडीपीओ नगर टू विनिता सिन्हा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई। डीएसपी की पहल और विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.