रुडकी, मार्च 31 -- नगर निगम बैठक मंगलवार को हंगामेदार रही। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पार्षदों ने समितियों के गठन को लेकर मोर्चा खोल दिया, जिससे घंटों तक गतिरोध बना रहा। बाद में मान-मनौव्वल और आश्वासनों के बीच निगम के विकास का पहिया घुमाने के लिए 148.16 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट को सर्वसम्मति से हरी झंडी दे दी गई। साथ ही दो-तीन प्रस्तावों को छोड़कर लगभग सभी प्रस्तावों को पार्षदों ने मंजूरी दे, हालांकि कुछ प्रस्तावों में शर्तें भी लगाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...