आगरा, अप्रैल 15 -- शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। शाहगंज रोड स्थित राधावल्लभ स्कूल से शुरू हुई कार्रवाई जीआईसी मैदान, पचकुइयां, तहसील रोड और पुलिस लाइन होते हुए कलक्ट्रेट चौराहे तक चली, जहां सड़क के दोनों ओर फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। अभियान के दौरान टीम ने फुटपाथों पर अवैध रूप से रखे गए आधा दर्जन से अधिक लावारिस खोखों को जब्त कर लिया। इसके अलावा दुकानों के आगे लगाए गए तिरपाल, शेड और अन्य अस्थायी ढांचों को हटाते हुए नष्ट किया गया। यह भी पढ़ें- अस्पताल रोड और मेन बाजार में हटाया अतिक्रमण नगर निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। तहसील रोड पर कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध जता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.