रांची, अक्टूबर 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रातू रोड के मधुकम रूगड़ीगढ़ा में बने सरकारी आवासों से शनिवार को अवैध कब्जे को हटाया गया। हंगामे के बीच रांची नगर निगम को अवैध क्वार्टरों से कब्जा हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। अवैध रूप से अतिक्रमण कर कई क्वार्टरों में बैठे लोगों को हटाने के लिए दंडाधिकारी के नेतृत्व में निगम की इन्फोर्समेंट टीम के साथ सुखदेवनगर थाना पुलिस को संयुक्त रूप से कार्रवाई करनी पड़ी। कब्जा हटाने के बाद प्रवेश द्वार को निगम ने सील कर दिया। विरोध करने में महिलाएं शामिल थीं, जो आवास से सामान बाहर नहीं निकालने पर अड़ी थीं। शहरी क्षेत्र में बेघर लोगों के लिए बीएसपीयू योजना से बने क्वार्टर में रहने वाले लोग भी मौके पर मौजूद थे। बताया गया कि पूर्व में सर्वे के बाद बिना आवंटन के आवास पर कब्जा कर रह रहे लोगों को बाहर निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.