प्रयागराज, मार्च 10 -- नगर निगम और जलकल का पुनरीक्षित बजट (2025-26) हंगामे के बीच मंगलवार को सदन में पास कर दिया गया। नगर निगम के मुख्य वित्त अधिकारी आरके शर्मा ने जैसे ही बजट पढ़ना शुरू किया, पार्षद समस्याओं पर पहले चर्चा की मांग करने लगे। इस मांग के चलते सदन में लगभग 10 मिनट तक हंगामा होता रहा। अंतत: सदन की अध्यक्षता कर रहे मेयर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने बजट पेश होने के बाद सभी मुद्दों पर चर्चा कराने का आश्वासन दिया तो पार्षद माने। नगर निगम के मुख्य वित्त अधिकारी ने बजट पढ़ा। नगर निगम के मुख्य वित्त अधिकारी ने 2100 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट पेश किया। चालू वित्तीय वर्ष के मूल बजट से पुनरीक्षित बजट (2335 करोड) से 235 करोड़ रुपये कम है। मुख्य वित्त अधिकारी ने बताया कि विभिन्न मदों में जो अनुदान मिलने का अनुमान लगाया गया था, उसमें कमी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.