अंबेडकर नगर, मार्च 1 -- भीटी, संवाददाता। क्षेत्र पंचायत भीटी की बैठक हंगामेदार रही। ब्लॉक प्रमुख निर्मला सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों ने 50 से अधिक सड़क, चकमार्ग, इंटरलॉकिंग मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव सौंपे, जिनकी अनुमानित लागत करोड़ों में है। बैठक में विकास कार्यों का प्रस्ताव पारित किया गया। पूर्व की कार्यवाही पर कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा ग्राम प्रधानों ने सवाल उठाए। इस पर ब्लॉक प्रमुख पक्ष के बीडीसी सदस्यों और विपक्षियों के बीच जोरदार बहस हुई। ब्लॉक प्रमुख निर्मला सिंह के प्रतिनिधि राणा वीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत की तरफ से नाली, सड़क, संपर्क मार्ग, पीने के जल के लिए स्वच्छ पानी की टंकियां तथा स्ट्रीट लाइटों समेत स्वच्छता पर धन खर्च किया जाएगा। बैठक में खंड विकास अधिकारी, एडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.