नई दिल्ली, अगस्त 7 -- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शु्क्रवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने वाले एक विधेयक को मंजूरी दे दी। इस बीच विपक्ष के हंगामे की वजह से प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सका। इस विधेयक में एमएसएमई के निशुल्क और स्वैच्छिक पंजीकरण के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म अधिसूचित करने का प्रावधान है। विपक्षी दलों के हंगामे के बीच दोपहर बारह बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो पीठासीन सभापति दिलीप सैकिया ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। इसके बाद सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने विधेयक को चर्चा एवं पारित करने के लिए सदन में रखा। यह भी पढ़ें- UPI से पेमेंट पर अब लगेगा चार्ज? लोकसभा में पास हो गया वि...