हंगामे के बीच अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
लखीमपुरखीरी, जून 29 -- लखीमपुर-सीतापुर हाईवे नगर पंचायत की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। नगर पंचायत और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सार्वजनिक भूमि से कई अवैध कब्जे हटाए। नगर पंचायत ओयल में किसान सेवा समिति के पास सोमवार को नायब तहसीलदार सुनील कुमार की देखरेख में नगर पंचायत की भूमि गाटा संख्या 568 पर वर्षों से किया कब्जे को हटवाया गया। इस दौरान नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ऋषिकेश वर्मा, कानूनगो छोटे पांडे और लेखपाल अनुज मिश्रा सहित नगर पंचायत तथा राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त महिला सिपाही सहित भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। दोपहर 2 बजे जब कब्जा हटाने के लिए जेसीबी लेकर नायब तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी अपनी टीम के साथ पहुंचे तो कब्जेदार महिला हाई वोल्टेज ड्रामा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.