फतेहपुर, मई 12 -- खागा,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के धरमंगदपुर नरवा गांव में शनिवार रात हुई किसान फूल सिंह लोधी की हत्या के बाद सोमवार को दिनभर तनाव और हंगामे की स्थिति बनी रही। आरोपितों की गिरफ्तारी और उनके घर बुलडोजर से जमींदोज करने की मांग को लेकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। आठ घंटे तक चले हंगामे और बहस के बाद शाम को शव का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लिखापढ़ी की है। मृतक फूल सिंह का शव रविवार रात ही गांव पहुंच गया था। सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही। इस पर वहां मौजूद परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण भड़क गए। सभी ने आरोपितों की गिरफ्तारी और उनके घर को बुलडोजर से गिराने की मांग को लेकर अंत्येष्टि क्रिया करने से मना कर दिया। हंगामे की सूचन...