हंगामे के बाद छेड़छाड़ के आरोपी क्लिनिक संचालक को भेजा गया जेल
कोडरमा, मई 22 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। इलाज के बहाने महिला से कथित छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप मामले में दयानंद क्लिनिक के संचालक डॉ. मुकेश पांडेय को शुक्रवार को कोडरमा जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से पहले जयनगर थाना में गुरुवार की रात भारी हंगामा देखने को मिला, जहां पीड़िता, उसके परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंच गए और आरोपी को तत्काल जेल भेजने की मांग पर अड़ गए। करीब दो घंटे तक थाना परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। महिलाओं का गुस्सा इतना तेज था कि पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों का आरोप था कि घटना के दिन ही आरोपी को हिरासत में लेने के बावजूद पुलिस ने उसे गुरुवार दिनभर जेल नहीं भेजा, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ के आरोपी क्लिनिक संचालक को भेजा गया जेल प्रदर्शन कर रहे लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.