लखनऊ, दिसम्बर 26 -- निगोहां, संवाददाता। निगोहां के कुशमौरा गांव में अमौसी रजबहा (नहर) में पानी न छोड़े जाने से नाराज किसानों ने सड़क पर हंगामा किया। हंगामे के बाद गुरुवार को नहरों मे पानी छोड़ा गया। जिसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली और खेतों की सिंचाई शुरू कर दी। कुशमौरा गांव में अमौसी रजबहा में पानी न होने से इलाके में रबी की फसलों पर संकट खड़ा हो गया था। मंगलवार को किसानों ने नहर विभाग के खिलाफ जमकर विरोध जताया था। इसी का संज्ञान लेते हुए गुरुवार को नहरों में पानी आ गया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के ब्लॉक अध्यक्ष परवेश कुमार शर्मा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सिंचाई सुविधा न मिलने से सरकारी योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.