लखनऊ, जनवरी 27 -- उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के उच्च न्यायालय परिसर में चल रहे मतदान के दौरान मंगलवार को जबरदस्त हंगामा हुआ। कुछ अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि मतपत्र बाहर देखे गए हैं। इसके विरोध में नारेबाजी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर करीब 4 बजे मतदान रोक दिया गया तथा बाद में लखनऊ का पूरा चुनाव रद्द करना पड़ा। बार काउंसिल के तीसरे चरण का मतदान लखनऊ, कानपुर और मेरठ मंडल समेत 18 जिलों में मंगलवार और बुधवार को होना तय था। लखनऊ में यह मतदान हाईकोर्ट परिसर में चल रहा था। इसमें अवध बार, सेंट्रल बार, लखनऊ बार समेत राजधानी की तमाम बार एसोसिएशनों के 25 हजार से अधिक अधिवक्ताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था। सुबह मतदान प्रारम्भ होने के बाद से ही अधिवक्ताओं की बड़ी संख्या के कारण सारी व्यवस्थाएं नाकाफी साबित होने लगीं। इस बीच दोपहर बाद मतदान केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.