हाथरस, जून 19 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। मुरसान के हार्डवेयर कारोबारी सुनील की हत्या के बाद परिवार ही नहीं बल्कि गांव के लोग हत्यारोपियों के एनकाउंटर और घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे है। इसे लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन हुआ। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि परिवार के लोग अब थाना घेरने के लिए आ रहे है। इसे लेकर कई थानों का पुलिस बल पहुंच गया। रेलवे ट्रैक के किनारे चारों पुलिस बल तैनात किया गया। कस्बा मुरसान में दयालपुर पेट्रोल पंप के निकट के रहने वाले हार्डवेयर कारोबारी सुनील चौधरी की हत्या के मामले में फरार एक मुख्य आरोपी सुखवीर फौजी की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। मगर अभी तक मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। इसे लेकर बुधवार को मृतक के परिजनों ने कलेक्ट्रेट पर पांच घंटे तक हंगामा किया। वहां डीए...