बलिया, नवम्बर 7 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम पर यूपी और झारखंड की खिताबी भिड़ंत हंगामेदार हो गई। देर तक चले विवाद और जिच के बाद अंतत: मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम को विजेता घोषित किया गया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन की सीख दी। फाइनल मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद मुकबला अतिरिक्त समय में खेला गया। इसमें भी कोई फैसला नहीं हो सका। परिणाम के लिए टाईब्रेकर का सहारा लिया गया। मुकाबला ऐसा कि टाईब्रेकर भी 3-3 की बराबरी पर समाप्त हो गया। इसके बाद 'सडेन डेथ' में भी मुकाबला एक-एक की बरा...