हंगामा हुआ, वीडियो में थप्पड़ जड़ते भी दिखे. पर प्रवेश वर्मा पर FIR दर्ज हुई? दिल्ली पुलिस ने क्या बताया
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया था जिसके बाद जिसके बाद से वे लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। विपक्ष की मांग है कि मंत्री पर एफआईआर होनी चाहिए और साथ ही गिरफ्तारी भी। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी है कि प्रवेश वर्मा के खिलाफ इस घटना के संबंध में अबतक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। मंत्री पर एफआईआर की मांग को लेकर पश्चिमी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज का आरोप है कि सबूत होने के बावजूद पुलिस प्रवेश वर्मा पर एफआईआर दर्ज करने के बजाय उन्हें सुरक्षा दे रही है। यह भी पढ़ें- राहुल पर क्या कह गए प्रवेश वर्मा? जो खेड़ा को बोलना पड़ा-ऐसा BJP में ही हो सकतापुलिस को अलग-अलग शिकायतें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.