खगडि़या, जून 4 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने बुधवार को पैक्स अध्यक्ष चुनाव के दौरान मतदान केंद्र के निकट हंगामा मचाने के आरोप में एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी की पहचान पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी सह नगर पंचायत निवासी सुशील शर्मा के पुत्र अमरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शराब पीकर मतदान केंद्र के निकट हंगामा मचा रहा था। जिसकी सूचना पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि जांच के क्रम में गिरफ्तार आरोपी शराब पीने का दोषी पाया गया। यह भी पढ़ें- बेलदौर: अलग-अलग मामले में चार गिरफ्तार यह भी पढ़ें- सुपौल : शराब के नशे में हंगामा करते युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...