शामली, जून 5 -- हसनपुर लुहारी। गांव हसनपुर लुहारी साधन सहकारी समिति ने यूरिया खाद व टाई का पूरा स्टाक कर लिया है। जिसके बाद आज किसानो को समिति से खाद दिया जायेगा। दो दिन पूर्व खाद कम होने के चलते हुआ था किसानो का हंगामा नही वितरण किया गया था किसानो का खाद। हसनपुर लुहारी साधन सहकारी समिति आसपास के एक दर्जन गांवो के किसानो को खाद वितरण होता है। जहाँ इस समय फसल मे खाद डालने की मारा मारी मची हुई है। समिति से समय पर खाद वितरण नही हो पा रहा है। दो दिन पूर्व भी समिति पर खाद का स्टाक कम होना व किसानो की खाद लेने की भीड अधिक होने के कारण समिति पर हंगामा शुरु हो गया था। इस दौरान हंगामे की बीच पुलिस ने पहुंच व्यवस्था को सँभाला था । इस दौरान समिति से किसानो को खाद का वितरण घंटो इंतजार के बाद भी नहीं हो सका था। जिसमे समिति ने निर्णय लिया था की बोर्ड क...