मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता चैपमैन स्कूल के पास चर्च में गुड फ्राइडे के मौके पर हंगामा व श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ितों से घटना की जानकारी ली और इंसाफ के लिए आवाज उठाने का आश्वासन दिया। मौके से एसएसपी व अन्य अधिकारियों से मोबाइल पर बात करके दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। मौके पर मनोज कुमार, मुकेश त्रिपाठी, अजय पासवान, महताब आलम सिद्दीकी व अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...