महोबा, अगस्त 1 -- चरखारी, संवाददाता। मूंगफली बीज वितरण में घोटालों को लेकर किसान यूनियनों ने मोर्चा खोल दिया है। किसान संगठनों ने एफपीओ के द्वारा बीज वितरण में हुए घोटाला की उच्च स्तररीय जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। इन दिनों मूंगफली बीज वितरण घोटाला सुर्खियां बन रहा है। पूर्व सांसद, दोनों विधायकों के बाद अब किसान संगठनों के द्वारा जांच की मांग उठाई गई है। शनिवार को बुंदेलखंड किसान यूनियन के योगेश पाठक, जय जवान जय किसान एसोिएशन के गुलाब सिंह राजपूत, किसान संघ भारत भूमि के रामकिशुन शर्मा, जगदीश सिंह परिहार आदि ने पदाधिकारियों के साथ मूंगफली बीज वितरण में हुए घोटाला की जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि उर्द और तिल के बीज थमाकर दो बार अंगूठा निशाना लेकर किसानों के हिस्से के बीज को हड़पने का काम किया गया है। पदाधिक...