हंगामा कर रहे युवक को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर, जून 17 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के होली चौक पर सार्वजनिक स्थान पर विवाद, गाली-गलौज और मारपीट पर आमादा एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। सूचना पर पहुंची आवास विकास चौकी पुलिस ने युवक को शांत कराने की कोशिश की, फिर भी वह पुलिस के सामने शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता रहा। इसके बाद पुलिस ने सारिक पुत्र गुड्डू, निवासी ज्वालानगर, रामपुर हाल निवासी होली चौक, रुद्रपुर को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.