रामपुर, मार्च 26 -- ्थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी के अनुसार थाना क्षेत्र के फैजुल्लानगर गांव निवासी आसिफ अली व तालिब अली आपसी विवाद को लेकर हंगामा कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी थी। इस दौरान थाना पुलिस द्वारा दोनों युवकों को काफी समझाया लेकिन दोनों युवक झगड़ा करने पर आमादा थे। जिसके बाद दोनों युवकों का शांति भंग में चालान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...