हंगामा कर रहे पियक्कड़ गिरफ्तार
गया, मई 14 -- गुरुआ थाना क्षेत्र के कठबारा गांव में गुरुवार को शराब के नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे शैलेन्द्र कुमार को सूचना मिलने पर गुरुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए लोगों को परेशान कर रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना गुरुआ थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.