छपरा, दिसम्बर 14 -- जलालपुर। स्थानीय पुलिस ने शराब पी कर हंगामा कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि किशुनपुर गांव के चंदन कुमार तथा रंजन कुमार तथा मंगोलपुर गांव के शैलेश मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। हत्या के प्रयास मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल जलालपुर। स्थानीय पुलिस ने हत्या के प्रयास किए जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी विशुनपुरा गांव का गोविंदा नट है जो प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। एकमा थाना परिसर में 586 लीटर अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण एकमा। जिला प्रशासन के निर्देश पर एकमा थाना परिसर में विभिन्न कांडों में बरामद भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण किया गया, जहां एकम...