दरभंगा, अप्रैल 19 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। नगर पंचायत भरवाड़ा एवं घोरदौड़ में शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिंहवाड़ा पुलिस ने चार नशेड़ियों को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के बाद पहुंची पुलिस को देखते ही नशेड़ियों ने मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि भरवाड़ा नगर पंचायत के रविंद्र कुमार, ऋतिक भंडारी, घोरदौड़ के राहुल कुमार व पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नशेड़ियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.