सीवान, मई 26 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भादाखुर्द शिव मंदिर के समीप से पुलिस ने हथियार से लैस व हंगामा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक सराय थाना क्षेत्र के मखदुम सराय निवासी स्व. कन्हैया साह का पुत्र दीपक कुमार जायसवाल है। पुलिस इसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है।

पुलिस की कार्रवाईबताया जाता है कि रविवार की रात करीब 11 बजे थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भादाखुर्द शिव मंदिर के पास आयोजित हो रहे महायज्ञ स्थल एक युवक अवैध हथियार से लैस होकर हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी पु.नि. उपेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही आरोपी ने भीड़ का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे...