पटना, फरवरी 16 -- नीट की तैयारी करने वाली जहानाबाद की छात्रा की मौत के बाद कारगिल चौक पर हंगामा करने वाले लोगों की पहचान में पुलिस जुट गई है। कारगिल चौक पर 11 जनवरी को हंगामा किया गया था। इस मामले में पांच नामजद समेत 100 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गांधी मैदान थाना प्रभारी ने बताया कि जिन पांच लोगों को नामजद किया गया है। नामजद लोगों के नाम-पते का मिलान कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी खबरें चलाई जा रही हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि कारगिल चौक पर धरना प्रदर्शन और हंगामा करने के पहले कुछ लोगों ने एक होटल में बैठक की थी। लेकिन छानबीन में यह बात गलत पाई गई है। पोस्टमार्टम के बाद छात्रा के परिजन और कुछ लोगों शव को लेकर कारगिल चौक पर पहुंच गए थे। वहां सड़क जाम किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.