मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने दो युवक और एक युवती को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि डायल 112 पर सूचना मिली थी कि कुछ लोग स्टेशन रोड पर हंगामा कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को काबू में किया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवक उक्त युवती का मौसेरा भाई है। तीनों मोतिहारी के पटजिलवा इलाके के रहने वाले हैं।जानकारी के अनुसार, युवती का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकलकर ट्रेन से मुजफ्फरपुर पहुंच गई। उसकी तलाश में दोनों भाई भी पीछा करते हुए मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचे। स्टेशन रोड इलाके में तीनों के बीच कहासुनी और हंगामा होने लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.